रामचरित मानस पाठ का आयोजन  

आलापुर (अम्बेडकर नगर ) | विकासखण्ड जहाँगीरगंज के ग्राम पंचायत शंकरपुरवर्जी में स्थित योधी ब्रह्मबाबा के स्थान पर रामचरित मानस के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। यह पाठ शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से शुरू किया गया । आज दिन शनिवार को दोपहर में वृहद भंडारे का आयोजन किया गया हैं । रंग-बिरंगी रोशनी विभिन्न प्रकार के फूलों से योधी ब्रह्मबाबा का दरबार सजाया गया। मुख्य यजमान शशिकान्त मिश्रा से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर योधी ब्रह्मबाबा को ज्योत प्रज्जवलित कराई।और पं. विद्यानन्द मिश्रा ने योधी ब्रह्मबाबा का तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने भगवान राम की महिमा का गुणगान किया।