अंबाला मंडल के मंडल कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस -2026 के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया

अंबाला मंडल के मंडल कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस -2026 के उपलक्ष्य में 09 मार्च को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मंडल के सभी विभागों की महिला रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भवप्रीता सोनी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अंबाला ने की। उन्होंने महिला के अधिकारों एवं उनके कार्यस्थल पर होने वाली कठिनाईयो के बारे में पूर्ण जानकारी समाधान सहित दी तथा शिकायत दर्ज करने, जाचं की प्रकिया और न्याय के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिस से कार्यशाला में उपस्थित सभी महिलाऐ लाभान्वित हुई। सभी ने भवप्रीता सोनी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/ अंबाला को इस जानकरी के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अजय सोयल ने भवप्रीता सोनी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त / अंबाला को शांल और स्मृति चिन्ह देकर समानित किया । उपस्थित सभी महिला रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र तथा उपहार दे कर समानित किया गया।