अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन

अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑल वुमेन स्टॉफ ट्रेन का संचालन

अजमेर -मारवाड़ खंड पर एक्सप्रेस ट्रेन का संपूर्ण संचालन महिला कार्मिकों ने किया

महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और महिला कार्मिकों के प्रति सम्मान के लिए 08 मार्च को अजमेर मंडल पर ट्रेन नंबर 19735 जयपुर -मारवाड़ जंक्शन एक्सप्रेस का संपूर्ण संचालन अजमेर -मारवाड़ खंड पर महिला- क्रू, गार्ड, चेकिंग स्टाफ व आरपीएफ स्टाफ द्वारा किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा तथा उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल की अध्यक्षा रिंकल भूतड़ा ने अजमेर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 6 पर पहुंचकर ट्रेन का संचालन करने वाली महिला कार्मिकों को माला पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया और इस प्रकार के नवाचार को महिलाओं के प्रति सम्मान और प्रेरणा बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक भारती भारद्वाज, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। ट्रेन संचालन लोको पायलट -सुनैना तंवर, सहायक लोको पायलट - प्रीति सुनादिया, ट्रेन मैनेजर-माधुरी जोशी,चेकिंग स्टॉफ- दीपमाला परमार सीटीआई, प्रीति पारीक डिप्टी सीटीआई, हिमांशी सांखला सीनियर सीसीटीसी, रेल सुरक्षा बल- सब इंस्पेक्टर चंचल शेखावत, हेड कांस्टेबल सुशीला और कांस्टेबल पूनम व रीना द्वारा उत्साह व सफलतापूर्वक किया गया। ट्रेन संचालन करने वाली महिला कर्मियों को ने इस अवसर पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।