स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की बैठक का आयोजन

स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की बैठक का आयोजन।

26 फ़रवरी को स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की तिमाही बैठक का आयोजन स्टेशन प्रबंधक, अजमेर रवीश कुमार की अध्यक्षता में किया गया जिसमें स्टेशन अधीक्षक राजीव सेन सहित अजमेर स्टेशन स्थित कार्यालयों के प्रमुख,प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में दिसंबर- 2025 को समाप्?त तिमाही (01.10.2025 से 31.12.2025 तक की अवधि) के दौरान अजमेर स्टेशन स्थित कार्यालयों में हुई राजभाषा प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

स्टेशन प्रबंधक ने सभी सदस्यों का बैठक में का स्वागत करते हुए बैठक की निर्धारित मानक कार्यसूची पर चर्चा की गई।

बैठक के पश्चात संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण को ध्यान रखते हुए कार्यालय में राजभाषा संबंधी मदो में सुधार के विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विषय पर मंडल से पधारे मुकेश कुमार, वरिष्ठ अनुवादक ने व्याख्यान दिया।