पीलीभीत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

राजेश गुप्ता
लोकेशन/ पीलीभीत
मो 9719672920


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

पीलीभीत में वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मान देने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन पीलीभीत की रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया है।इस सम्मान समारोह में महिलाओं एवं छोटे बच्चों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए हैं।कार्यक्रम में उपस्थित पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की पत्नी किरण जोशी (जो महिलाओं के लिए उत्तराखंड में ईशा जोशी फाउंडेशन (एनजीओ) ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए कृषि क्षेत्र व आवश्यक तेल बनाने संबंधी रोजगार का मौका दे रही है।)तथा आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता की गई है,एक बूढी मां ने आईपीएस अधिकारी नताशा गोयल के स्तर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया की बेटी खूब तरक्की करो। बहीं अपने पैरों पर खड़ी उद्यमी महिलाओं एवं बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया है।उद्यमी महिलाओं ने अपने हाथों से बनाये गए आचार एवं कढ़ाई,बुनाई वस्त्रो के स्टाल भी लगाए हैं,सम्मानित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई है।