गहनिया में 5 दिवसीय इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण संपन्न: 25 ग्रामीणों को मिला कौशल विकास का लाभ

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)-कोरबा वनमंडल अंतर्गत बालको परिक्षेत्र के ग्राम गहनिया में 5 दिवसीय अल्पकालिक व्यवसायिक एवं मृदु कौशल प्रशिक्षण (इलेक्ट्रीशियन कार्य प्रशिक्षण) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण वन प्रबंधन समिति गहनिया के तत्वावधान में 26 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में ग्राम गहनिया, खेतार, फूटाहमूड़ा तथा पंचायत बेला के कुल 25 ग्रामीण प्रतिभागियों ने भाग लेकर विद्युत कार्यों से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों का कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा एक-एक इलेक्ट्रीशियन टूल किट भी वितरित की गई, ताकि वे सीखे हुए कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार या स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
बालको वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के लिए आजीविका संवर्धन का सशक्त माध्यम बन रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेगा।