उपभोक्ताओं का आरोप : आखिर कैसे त्यौहार से पहले ही गोदाम से खाली हो गए घरेलु सिलेंडर .? 

रायबरेली।एचपी गैस ग्रामीण वितरक के गोदाम पर आज सुबह से घरेलु एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है,मुख्य सड़क मार्ग पर भी जगह जगह लोग सिलेंडर लेकर गैस की सप्लाई करने वाली गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं।त्यौहार पर घरों में पकवान और रोजा इफ्तार की तैयारियां चल रही है लेकिन एलपीजी गैस की कमी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है।ऊंचाहार की गैस एजेंसी पर इंतजार में खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि लंबी कतार में लोग खड़े हैं,एजेंसी पर मौजूद कर्मचारी जल्द ही गैस की गाड़ी आने की बात कह रहे,आपूर्ति आने के बाद ही उपभोक्ताओं को रसोई गैस का सिलेंडर मिल पाएगा।आखिर त्योहारों पर कहां गायब हो जाते है घरेलू सिलेंडर?उज्जवला योजना के लाभार्थी भी सड़कों पर सिलेंडर लेकर कर रहे इंतजार।