आजाद नगर में आयतुल्लह खामनेई की शहादत पर विशाल विरोध प्रदर्शन

आजाद नगर में आयतुललाह खामनेई की शहादत पर विशाल विरोध प्रदर्शन

मुरादाबाद।। ईरान के सर्वोच्च नेता (Rehbar-e-Aala) आयतुललाह सैय्यद अली खामनेई की शहादत की खबर से पूरी दुनिया के साथ-साथ मुरादाबाद के अवाम में भी गहरा दुख और आक्रोश व्याप्त है। आज मुरादाबाद के आजाद नगर (MDA) इलाके में इमाम ए मेहदी यूथ मिशन मुरादाबाद के बेनर तले अध्यक्ष हसन ज़ेदी एडवोकेट के नेतृत्व में एक विशाल विरोध रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इजराइल की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उलेमा-ए-किराम के बयान:
रैली को संबोधित करते हुए मौलाना अली हैदर नूरी ने कहा, "आयतुललाह खामनेई की शहादत केवल ईरान का नुकसान नहीं है, बल्कि यह पूरी मजलूमियत की आवाज को दबाने की कोशिश है। अमेरिका और इजराइल ने इस कायराना हरकत से साबित कर दिया है कि वे अमन के दुश्मन हैं।"
वहीं, मौलाना नाज़ साहब ने अपने बयान में कहा, "दुश्मन यह न समझे कि एक रहनुमा को शहीद करके वह इस तहरीक को खत्म कर देगा। खामनेई साहब के विचार हर इंसाफ पसंद इंसान के दिल में जिंदा रहेंगे। मुरादाबाद की अवाम इस गम की घड़ी में ईरान के साथ खड़ी है।"
मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
इस विरोध रैली में इलाके की प्रमुख हस्तियों और जिम्मेदार व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
डॉ. कायम रज़ा (सचिव, मोहम्मदिया हॉल), कलम हसनैन, परवेज भाई, अनीस हैदर।
हसन ज़ैदी एडवोकेट (अध्यक्ष, IMYM), वसी अब्बास (सचिव, IMYM)।
ज़ैनुल इबाद, मोहम्मद अब्बास, डॉ. आरिफ रज़ा, कमर अब्बास बाकरी।
मासूम रज़ा, मोहम्मद अली, अस्बात हुसैन, शवाब, शजर, जैन।
दानिश, कोनैन रज़ा, सादिक ज़ैदी, खुशनूर अनवर, काशिफ नाज़िश।
इमरान ज़ैदी, अयान नकवी, आमिर, जावेद, आबिद, आलम भाई (लकड़ी वालान), आमिर आदि।
रैली का विवरण:
हाथों में काले परचम और शहीद आयतुलला खामनेई की तस्वीरें लिए हजारों प्रदर्शनकारियों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" और "इजराइल मुर्दाबाद" के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन और मानवता पर हमला करार दिया। रैली के अंत में शहीद के दरजात की बुलंदी के लिए विशेष दुआ की गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के कड़े इंतजाम रहे।