चार एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच, सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी.......

चार एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच, सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी.......

होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा एवं प्रतीक्षा सूची कम करने के उद्देश्य से चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के एक अतिरिक्त कोच लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 19611/19613 (अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस) में 02 मार्च 2026 से 30 मार्च तक तथा ट्रेन संख्या 19612/19614 (अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस) में 03 मार्च 2026 से 31 मार्च तक स्लीपर के एक अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इस व्यवस्था से प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी तथा स्लीपर श्रेणी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे रेल मदद संख्या 139 या नैशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के अद्यतन जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने यात्रियों से अपील किया है कि वे ट्रेन पर गुब्बारे, गोबर, कीचड़, रंग आदि न फेंके। रेलवे लाइन के पास होली ना खेलें,ऐसा करना खतरनाक हो सकता हैं।