अमृतसर और फिरोजपुर पार्सल कार्यालयों की चलाई गई सघन चेकिंग अभियान.....

अमृतसर और फिरोजपुर पार्सल कार्यालयों में 22 जनवरी से 21 फरवरी तक लगातार 30 दिनों की अवधि के लिए फिरोजपुर डिवीजन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक मनु गर्ग के तात्वाविधान में पार्सल का उचित वजन,पुनः वजन सम्बंधित एक विशेष अभियान चलाया गया था। यह अभियान अधिक वजन के मामलों की पहचान करने और ऐसी विसंगतियों को उचित रूप से हल करने के उद्देश्य से चलाया गया था जिसमें कुल 330.7 किलोग्राम का अतिरिक्त वजन पाया गया जिसके कारण कुल ₹1726 शुल्क वसूला।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक मनु गर्ग ने बताया कि प्रभावी पर्यवेक्षण, पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान एक सकारात्मक पहल है।