पंडित राजेन्द्र प्रसाद स्मारक फार्मेसी कालेज में रोमांचक क्रिकेट मैच हुआ।

पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर में होली के अवसर पर पंडित राजेन्द्र प्रसाद स्मारक फार्मेसी कालेज एवं मेडिकल हास्पिटल में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया संस्थान के एमडी अमित मिश्रा के निर्देशन में छात्रों द्वारा क्रिकेट मैच हुआ जिसमें रोमांचक मुकाबला देखने को मिला पूरनपुर क्षेत्र के मीडियाकर्मियों सहित तमाम गणमान्य लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सेहरामऊ उत्तरी ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया वही एमडी अमित मिश्रा ने मीडिया वालों को भी सम्मानित किया।