पीलीभीत के ग्राम कनाकोर में घर में बनी पशुशाला में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते लगी आग,55 वर्षीय व्यक्ति की हुई दम घुटने से मौत। मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी। पीली

लोकेशन/थाना जहानाबाद पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत के ग्राम कनाकोर में घर में बनी पशुशाला में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते लगी आग,55 वर्षीय व्यक्ति की हुई दम घुटने से मौत।
मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी।


पीलीभीत से इस वक्त की बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है जहां पशु शाला में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते लगी आग से पशूशाला में सो रहे हैं 55 बर्ष युवक की दम घुटने से मौत हो गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार
पीलीभीत जनपद कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कनाकोर में आज सुबह समय लगभग 4:00 बजे के समय घर में ही बनी गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आग लग गई जिसमें गौशाला में सो रहे 55 वर्षीय ओमकार पुत्र चंद्रसेन गंगवार की दम घुटने से मौत हो गई है।जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल भी मौके पर पहुंची तथा घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।ग्राम प्रधानपति रक्षपाल के द्वारा बताया गया है घर में बनी पशु शाला में शॉर्ट सर्किट हो जाने के चलते आग लग गई थी जिसमें गौशाला में सो रहे 55 वर्षीय ओमकार पुत्र चंद्रसेन की दम घुटने से मौत हो गई है।ओंकार की पत्नी और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है और बेटी की शादी हो चुकी है इसलिए वह अकेला था और पशुशाला में सो रहा था।मृतक ओमकार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।