वन विभाग और अफसरों की चुप्पी पर गंभीर सवाल

उजड़ती हुई हरियाली और मौन होती आत्मा.......!

वन विभाग और अफसरों की चुप्पी पर गंभीर सवाल

#Hardoi
.
प्रकृति अब गवाही दे रहा है कि जनपद के थाना क्षेत्र पिहानी के ग्राम #पंडरबा_किला वाया #रामपुर जाने वाले मार्ग पर लगी आरा मशीन के निकट खड़े सिर्फ फलदार आम के हरे पेड़ नहीं कटे, बल्कि कानून और जिम्मेदारी भी काट दी गई। यह कोई छुपा-छुपी का खेल नहीं है,बल्कि खुलेआम चलाया गया संगठित ऑपरेशन था और सबसे चौंकाने वाली बात यह कि कुछ पेड़ो का परमिट और शेष कुछ बचे बगैर परमिट अवैध तरीके से काटे गए। संवाददाता द्वारा मौके पर ही दूरभाष से संबंधित पिहानी रेंजर को अवगत कराया किंतु जिम्मेदार महकमा मौन साधे बैठे रहा। न तो वन विभाग की गश्त दिखाई दी और न ही स्थानीय प्रशासन की सक्रियता। सवाल उठता है कि हरे आम के पेड़ो की कटाई बिना अंदरूनी संरक्षण के संभव है?

सबसे बड़ा सवाल वन विभाग की कार्यप्रणाली पर है।क्या क्षेत्र में नियमित निगरानी नहीं होती? क्या अवैध कटाई कराने वाले ठेकेदार और मालिक पर कार्रवाई होगी? या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली जायेगी?

#YogiAdityanath #CMYogiAdityanath #UPPolice #HardoiPolice #DMHardoi #hardoi