होली पर हुड़दंग नहीं चलेगा, पुलिस कप्तान ने दी सख्त हिदायत

होली पर हुड़दंग नहीं चलेगा, पुलिस कप्तान ने दी सख्त हिदायत

#Hardoi
.
होली और रंगपंचमी को लेकर जनपद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों और आयोजकों के साथ जनसंवाद बैठक आयोजित की जा रही । इसमें शांति, कानून-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा ।

जानकारी के मुताबिक संवाद में रहवासी संघ, व्यापारी एसोसिएशन, नगर सुरक्षा समिति, शांति समिति, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, होलिका दहन और रंगपंचमी के आयोजक शामिल हो रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार "मीणा" ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग,अवैध गतिविधि या कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं से विशेष अपील की गई कि नशे से दूर रहें और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।

✅जनपद समस्त थाना प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन करने और सहयोगात्मक वातावरण में त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से ही होली और रंगपंचमी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकेगी।

#YogiAdityanath #HardoiPolice #UPPolice