भगतपुर क्षेत्र के ग्राम भदगवां में आबकारी विभाग की टीम ने एक 60 वर्षीय महिला को शराब की सात हाफ बोतल के साथ गिरफ्तार किया

भगतपुर क्षेत्र के ग्राम भदगवां में आबकारी विभाग की टीम ने एक 60 वर्षीय महिला को शराब की सात हाफ बोतल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। टीम को सूचना मिली....

थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम भदगवां में आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला को शराब की सात हाफ बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना भगतपुर पर दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आबकारी इंस्पेक्टर सूर्यकान्त को सूचना मिली कि भगतपुर क्षेत्र के ग्राम भदगवां में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है, जिस पर उन्होंने टीम के साथ ग्राम भदगवां में दबिश दी। इस दौरान करीब 60 वर्षीय एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के बोरे में 07 अद्दे शराब बरामद की गई।