मुरादाबाद। तेज धूप को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने चलाया आग से बचाव का जानकारी देने का अभियान

मुरादाबाद में बुधवार को अग्निशमन विभाग के यूपी फायर महानिदेशक सुजीत पाण्डेय के आदेश में एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश में सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय और मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने होटल और रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग की और साथ ही दिशा निर्देश भी दिए साथ ही अगर आग लगती है तो बुझने के लिए एक्टिगुशर को भी चेक किया गया और आने जाने वाले रास्ते को भी देखा गया, सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने कहा कि तेज धूप को देखते हुए यह जानकारी सभी होटलों और रेस्टोरेंट को दी जा रही है अगर कोई आग जैसी घटना हो जाती है तो उसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दे, जिससे बड़ी घटना को पहले ही रोका जा सके।