कंज्यूमर्स एसोसिएशन पंचकूला द्वारा 25 फरवरी (बुधवार) को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन* :

*एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम बुधवार दिनांक 25 फ़रवरी को शाम 6 बजे से सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

समारोह में हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Rajesh Nagar जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आगमन पर राकेश कपूर, वित्त सचिव संजीव सिंगला, महासचिव के सी जिंदल एवं अन्य टीम के सदस्यों ने माननीय मंत्री महोदय की अगुवाई की । गर्मजोशी से स्वागत करते हुए एन एस एस तथा रेड क्रॉस के कैडर ने तालियों की गूंज से वातावरण को गुंजायमान कर दिया । Ncc के कैडेट द्वारा मार्च पास्ट करके उनको स्टेज तक ले जाया गया ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचकूला के उपायुक्त Sat Pal Sharma और अतिरिक्त उपायुक्त Nisha Yadav ने अपनी क्रमशः उपस्थिति की पुष्टि की थी परन्तु किन्हीं अप्रहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सके ।

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इनमें लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एस.के. कौशल, योग गुरु सुरेन्द्र वर्मा, रोटरी क्लब पंचकूला के असिस्टेंट गवर्नर पंकज कपूर, रोटरी मिड-टाउन पंचकूला के अध्यक्ष सुनील दीवान, ट्राइसिटी ईको वॉरियर्स की अध्यक्षा पूजा अग्रवाल, समाजसेवी अनुज अग्रवाल जी प्रमुख हैं । उद्योगपति एवं दानवीर उदित मित्तल जी विदेश में होने के कारण नहीं आ सके । यद्यपि आईआरएस (सेवानिवृत्त) परवेश कुमार जी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई । इसी श्रृंखला में हास्य कवि डॉक्टर सुरेन्द्र सिंगला और लेखक, गायक, चित्रकार मीत रंगरेज भी उल्लेखनीय हैं । श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 10 पंचकुला में महिला संकीर्तन मंडली की चिर कालीन अध्यक्षा प्रवीण जी और उनकी सहयोगी आभा जी ने शिव भजन द्वारा सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया । इससे पूर्व इनवेस्को के क्लस्टर प्रमुख श्री विवेक सिंह ने प्रभावशाली संबोधन में वित्तीय प्रबंधन पर बहुमूल्य अभिभाषण देते हुए अनेक सुझाव दिए जिसकी श्रोताओं ने प्रशंसा की । सेक्टर 1 स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर शैलजा छाबड़ा तथा सेक्टर 1 संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर सीमा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं ।

कंज्यूमर्स एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष राकेश कपूर ने बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त ब्यौरा सांझा किया । इस सुअवसर पर मंत्री महोदय द्वारा अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को प्रतीक चिन्ह द्वारा सम्मानित भी किया गया

एसोसिएशन की अपील पर अनेक गणमान्य व्यक्ति परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए और उपभोक्ता जागरूकता अभियान को और मजबूती देने की अपील की । माननीय मंत्री महोदय ने कंज्यूमर्स एसोसिएशन पंचकुला के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा भविष्य में ऐसे जनहित अभियानों को जारी रखने लिए कहते हुए यह आश्वासन दिया कि किसी भी समुचित सहायता के लिए उनके कार्यालय के द्वार हमेशा खुले रहेंगे । नोबल फ्यूचर इनोवेटर्स के अध्यक्ष पंकज कपूर जी ने कंज्यूमर्स एसोसिएशन पंचकुला के प्रेसिडेंट राकेश कपूर और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में इसे जारी रखने का आव्हान किया । आई hate पॉलीथिन की अध्यक्षा ने प्लास्टिक और पॉलीथिन की रोकथाम की बात की । ट्राइसिटी इको वॉरियर्स के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने बताया कि इस मुहिम को सेक्टर 20 से बाहर निकलने का रास्ता श्री राकेश कपूर ने ही दिखाया था । महिला इकाई अध्यक्षा स्नेहा दास ने सभी का उनके आगमन हेतु धन्यवाद करते हुए उन्हें रात्रि भोज हेतु आमन्त्रित किया । विशेष धन्यवाद महासचिव द्वारा कार्यक्रम के सह प्रायोजकों को भी किया गया ।