पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बीसलपुर द्वारा आगामी पर्व होली के दृष्टिगत थाना बीसलपुर पर संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक

राजेश गुप्ता पीलीभीत

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बीसलपुर द्वारा आगामी पर्व होली के दृष्टिगत थाना बीसलपुर पर संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव के निर्देशन में उपजिलाधिकारी बीसलपुर एवं क्षेत्राधिकारी बीसलपुर श्रीमती प्रगति चौहान द्वारा थाना बीसलपुर परिसर में संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित करते हुए होली पर्व एवं अन्य आगामी पर्व को आपसी भाईचारे एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाने की अपील की गई है। साथ ही अफवाहों से दूर रहने,सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु आग्रह किया गया है।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बीसलपुर संजीव कुमार शुक्ला उपस्थित रहे हैं।