पीलीभीत केन्द्रीय राज्यमंत्री बी0एल0वर्मा की अध्यक्षता में नेशनल एक्शन फाॅर मेकेनाईज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन। जनपद के 452 लाभार्थियों को पीपी

लोकेशन पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत केन्द्रीय राज्यमंत्री बी0एल0वर्मा की अध्यक्षता में नेशनल एक्शन फाॅर मेकेनाईज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

जनपद के 452 लाभार्थियों को पीपीई किट,30 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं 20 लाभार्थियों को वितरित की सिलाई मशीने।


भारत सरकार द्वारा नेशनल एक्शन फाॅर मेकेनाईज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय बी0एल0वर्मा की अध्यक्षता में गांधी प्रेक्षागृह में माॅ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया है।मंत्री जी ने सफाई कर्मचारियों को सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित नेशनल एक्शन फाॅर मेकेनाईज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना की जानकारी देते हुये अवगत कराया कि योजना के तहत अब तक 89248 सीवर सेप्टिक टैंक वर्कर्स का सत्यापन किया जा चुका है तथा 87037 सीवर सेप्टिक टैंक वर्कर्स को पी0पी0ई0 किट्स प्रदान किए जा चुके हैं तथा 74647 वर्कस को आयुष्मान कार्ड के तहत स्वास्थ्य बीमा किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त देश में 187120 वेस्टपिकर की प्राफाईलिंग हुई है।उन्होंने बताया कि जनपद पीलीभीत में कुल 92 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मी तथा 452 वेस्ट पिक्र्स प्रोफाइलिंग में मान्य हो चुके हैं।इस दौरान उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष को आधुनिक सफाई मशीनें खरीदने हेतु प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी द्वारा 452 लाभार्थियों को पीपीई किट, 30 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं कौशल विकास प्रशिक्षण पाने वाले 20 लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गई हैँ।
इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह पीलीभीत जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी का कथन है कि स्वतंत्रता से भी महत्वपूर्ण है स्वच्छता।हमारे सफाई मित्र नगर को स्वच्छ बनाने में भरपूर सहयोग कर रहे है,सरकार का भी कर्तव्य बन जाता है कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा,स्वास्थ्य व बीमा का लाभ उन्हें दिलाया जाए ताकि वे प्रशिक्षत होकर दक्षता पूर्वक अपना कार्य कर सके।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप, विधायक बरखेड़ा जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद,पूर्व विधायक अगेयश रामसरन वर्मा,पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डाॅ0 आस्था अग्रवाल,वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार योगिता स्वरूप,प्रबन्ध निदेशक, नेशनल सफाई कर्मचारी फाईनेंस एंड डेवलेपमेंट कारपोरेशन व अन्य पार्टी के पदाधिकारी/जनप्रनिधि जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम,अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी,नगर मजिस्टेट विजय वर्धन तोमर,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे हैँ।