फिरोजपुर छावनी-दानापुर और अमृतसर-कटिहार आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का संचालन;: सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,,,,

रेलवे द्वारा फिरोजपुर छावनी-दानापुर और अमृतसर-कटिहार आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का संचालन।

रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा निम्नलिखित आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा.

04616/04615 फिरोजपुर छावनी-दानापुर-फिरोजपुर छावनी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस

आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04616 फिरोजपुर कैंट से दानापुर के लिए दिनांक 26.02.2026, 02.03.2026 तथा 06.03.2026 (तीन ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04616 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 29 घंटे के बाद शाम 17:30 बजे दानापुर पहुँचेगी।

आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04615 दानापुर से फिरोजपुर कैंट के लिए दिनांक 27.02.2026, 03.03.2026 तथा 07.03.2026 (तीन ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04615 दानापुर से रात्रि 21:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 26 घंटे बाद रात्रि 23:55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मोगा, लुधियाना, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, रघुनाथपुर तथा आरा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

04614/04613 अमृतसर-कटिहार-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04614 अमृतसर से दिनांक 25.02.2026, 01.03.2026 तथा 05.03.2026 (03 ट्रिप) को खुलेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी 04614 अमृतसर से दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान करके लगभग 34 घंटे बाद रात्री 01.00 कटिहार पहुंचेगी।

आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04613 कटिहार से अमृतसर के लिए 27.02.2026, 03.03.2026 तथा 07.03.2026 (03 ट्रिप) को खुलेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी 04613 कटिहार से सुबह 04: 00 बजे प्रस्थान करके लगभग 34 घंटे बाद दोपहर 14:40 बजे अमृतसर पहुँचेगी।

मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी ब्यास, जालंधर शहर, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, खगड़िया, मानसी तथा नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

रेलयात्रियों से आग्रह है कि वे त्योहार स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाये और अपनी यात्रा सुगम और आसान बनाए। रेलयात्री यात्रा के दौरान ट्रेन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सुझाव के रेल मदद संख्या 139 पर संपर्क कर सकते है। इस नंबर पर यात्री, ट्रेन संबंधित पूछताछ, PNR Status, टिकट की उपलब्धता, ट्रेन आगमन-प्रस्थान आदि पूछताछ के लिए एक SMS भेजकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक