उदयपुर में इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप इंस्पेक्शन शेड की स्थापना

उदयपुर में इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप इंस्पेक्शन शेड की स्थापना

अजमेर मंडल के अजमेर-उदयपुर सिटी खंड में उदयपुर स्टेशन पर "इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप इंस्पेक्शन शेड की स्थापना की गई है और साथ ही स्टेबलिंग लाइन नंबर 9 को रनिंग लाइन और एक यात्री प्लेटफॉर्म लाइन (लाइन नंबर -10) में परिवर्तिन व सिग्नलिंग और अन्य संबंधित कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के अनुसार संचालन दक्षता और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देते हुए उदयपुर स्टेशन पर नया ट्रिप शेड और स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया गया है। अजमेर मंडल की गति शक्ति यूनिट व अन्य विभागों के समन्वय व सहयोग से एक नया ट्रिप शेड और उससे जुड़ा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर सफलतापूर्वक शुरू किया गया है।

इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप इंस्पेक्शन शेड भारतीय रेलवे में इलेक्ट्रिक इंजनों के लिए लघु-अवधि के निरीक्षण और मामूली मरम्मत की सुविधा होती है। जहां इंजनों का गहन निरीक्षण, सफाई, और सुरक्षा प्रणालियों की जांच की जाती है, ताकि यात्रा के बीच में कोई खराबी न आए और लोको सुरक्षित रहे।पैंटोग्राफ,और ब्रेक सिस्टम का भी निरीक्षण किया जाता है।

उदयपुर स्टेशन शुरू किए गए ट्रिप शेड में दो इंस्पेक्शन पिट और एक टीआरडी ऑफिस/डिपो बिल्डिंग बनाई गईं है। स्टेबलिंग लाइन नंबर 9 को रनिंग लाइन में बदलने से उदयपुर स्टेशन की संचालन क्षमता बढ़ेगी, एक नई प्लेटफॉर्म लाइन नंबर 10 की शुरुआत होने से बेहतर कनेक्टिविटी व संचालन हो सकेगा। ट्रिप शेड के लिए ओएचई कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है । लाइन 9 और 10 पर शेष ओएचई कार्य भी आगामी ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान पूरा कर लिया जाएगा।

नई लाइन नंबर 10 पर प्लेटफार्म नंबर 6 का कार्य भी 30 अप्रैल, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ये विकास रेल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और माल और यात्री दोनों सेवाओं के लिए निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए अजमेर मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।