होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा का संचालन

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ,नरेना,फुलेरा,रेनवाल,बधाल,रींगस,श्रीमाधोपुर,कावंट,भगेगा,नीम का थाना,मांवडा,डाबला,निजामपुर,नारनौल,अटेली,कुण्ड,रेवाडी ,गोकलगढ,पाल्हावास,झज्जर एवं अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 07 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होगे।