दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखण्ड के मध्य तकनीकी कार्यनरेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखण्ड के मध्य तकनीकी कार्यनरेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखण्ड के मध्य ब्रिज संख्या 115 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

1. गाडी संख्या 08612, अजमेर-संतरागाछी स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 05.03.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया टोरी-बरकाकाना-मूरी होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 08611, संतरागाछी-अजमेर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 02.03.26 को संतरागाछी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मूरी-बरकाकाना-टोरी होकर संचालित होगी।