मुरादाबाद मॉक ड्रिल के जरिए हमले से बचाव के तरीके बताए

मुरादाबाद मॉक ड्रिल के जरिए हमले से बचाव के तरीके बताए

मुरादाबाद पीवीआर मॉल में आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने मॉकड्रिल का आयोजन किया। इसमें हवाई हमलों से बचने के उपाय बताए गए। मॉकड्रिल का...

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने संभावित हमलों से नागिरक सुरक्षा एवं बचाव व आपदा स्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के दृष्टिगत एनडीआरएफ की टीम ने मॉकड्रिल के जरिए बचाव के तरीके बताए । मंगलवार को मुरादाबाद के काठ रोड स्थित pvr मे उत्तर प्रदेश डीजी फायर सुजीत पाण्डेय के आदेश से एसएसपी सतपाल अंतिल ने नेतृत्व में सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय और एनडीआरएफ टीम ने मॉकड्रिल के दौरान जंग में होने वाले हवाई हमलों से बचने के लिए बचाव करने के तरीके बताए,साथ ही आग पर काबू पाने व घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराए जाने के बारे में बताया गया।

मॉक ड्रिल में पुलिस, प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने कहा कि मॉकड्रिल इस उद्देश्य से की गई है कि हमला होने की स्थिति में समस्त संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इस प्रकार कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी जनहानि न हो। इस दौरान आपदा प्रबंधक अधिकारी, एनडीआरएफ अधिकारी और टीम के सहित सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय, मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा, सिविल डिफेंस कर्मचारी व आपदा मित्र भी शामिल रहे।