नशे के विरुद्ध राजगढ़ पुलिस का सतत अभियान जारी, थाना छापीहेड़ा पुलिस ने 50 पेटी अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब जप्त की, एक आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़। जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन एवं एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छापीहेड़ा निरीक्षक हुकुम सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।थाना छापीहेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बा छापीहेड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत स्थित मकान में अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।कार्रवाई के दौरान आरोपी गुलाब सिंह पिता चंदूलाल कंजर, उम्र 50 वर्ष, निवासी कंजर डेरा छापीहेड़ा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कुल 50 पेटी, कुल 446 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 97 हजार 220 रुपए बताई गई है।जप्त शराब में 18 पेटी बोल्ट व्हिस्की, 16 पेटी देशी प्लेन, 6 पेटी देशी मसाला, 8 पेटी एम.डी. रम तथा 2 पेटी इंपीरियल ब्लू शामिल हैं।उक्त मामले में थाना छापीहेड़ा में अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हुकुम सिंह मीणा, उपनिरीक्षक जगदीश गोयल, उपनिरीक्षक काशीराम मीणा, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह झाला, प्रधान आरक्षक भूरा सिंह, प्रधान आरक्षक रामू मोंगिया, आरक्षक साहबसिंह दिनकर, आरक्षक पंकज शर्मा, आरक्षक सुदामा किरार, आरक्षक इंद्रपाल लोधी, आरक्षक दिलीप, आरक्षक उदयभान रावत, सैनिक अरुण सिंह एवं सैनिक अशोक राठौर की सराहनीय भूमिका रही।राजगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को