यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी अपनी जनता पार्टी

यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी अपनी जनता पार्टी
मैनपुरी। अपनी जनता पार्टी (एजेपी) के जिला कार्यालय पर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न सामाजिक मांगों और यूजीसी (UGC) के नियमों को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए कल, 26 दिसंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा।
जिला अध्यक्ष दीपक शाक्य के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता, ओबीएसी, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक समाज के प्रभावित लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता डॉ. रामबाबू शाक्य ने कहा कि यह आंदोलन समाज के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सतेन्द्र शाक्य एडवोकेट, डॉ. बालकराम शाक्य, डॉ. अवधेश शाक्य, अश्वनी शाक्य एडवोकेट, रामचरन शाक्य, इस्ताक अली, देशराज कठेरिया और अकबर सिंह यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।