वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन वडोदरा से 23 फरवरी तथा 02, 09, 16 एवं 23 मार्च, 2026 प्रत्येक सोमवार को तथा गोरखपुर से 25 फरवरी तथा 04, 11, 18 एवं 25 मार्च, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 05 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 23 फरवरी तथा 02, 09, 16 एवं 23 मार्च, 2026 प्रत्येक सोमवार को वडोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान कर गोधरा से 20.10 बजे, रतलाम से 22.45 बजे, दूसरे दिन कोटा से 02.45 बजे, सवाई माधोपुर से 04.20 बजे, गंगापुर सिटी से 05.05 बजे, भरतपुर से 07.10 बजे, आगरा फोर्ट से 07.50 बजे, टूण्डला से 09.25 बजे, शिकोहाबाद से 10.02 बजे, मैनपुरी से 11.05 बजे, फर्रुखाबाद से 12.50 बजे, कानपुर सेंट्रल से 16.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.30 बजे, बाराबंकी से 19.15 बजे, गोंडा से 20.40 बजे तथा बस्ती से 22.10 बजे छूटकर गोरखपुर 23.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 09112 गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 25 फरवरी तथा 04, 11, 18 एवं 25 मार्च, 2026 प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 06.07 बजे, गोंडा से 07.30 बजे, बाराबंकी से 09.00 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 10.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12.25 बजे, फर्रुखाबाद से 15.10 बजे, मैनपुरी 16.37 बजे, शिकोहाबाद से 17.49 बजे, टूण्डला से 19.05 बजे, आगरा फोर्ट से 20.10 बजे, भरतपुर से 21.22 बजे, गंगापुर सिटी से 22.33 बजे, सवाई माधोपुर से 23.08 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.35 बजे, रतलाम से 04.25 बजे तथा गोधरा से 07.17 बजे छूटकर वडोदरा 08.35 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित 21 कोच लगाये जायेंगे।