इज्जतनगर मंडल ने कहा होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए कहा जाएगी ट्रेन,,,,,

इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 09185/09186 मुम्बई सेण्ट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेण्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09185 मुम्बई सेण्ट्रल से 22 फरवरी तथा 01, 08, 15, 22 एवं 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा 09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेण्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी कानपुर अनवरगंज से 23 फरवरी तथा 02, 09, 16, 23 एवं 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छः फेरों के लिए संचलन किया जायेगा.

09185 मुम्बई सेण्ट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार को मुम्बई सेण्ट्रल से 10.55 बजे प्रस्थान कर बोरीवली 11.25 बजे, वापी से 13.02 बजे, बलसाड़ से 13.24 बजे, सूरत से 14.17 बजे, बड़ोदरा से 16.15 बजे, गोधरा से 17.30 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, नागदा से 22.05 बजे तथा दूसरे दिन कोटा से 01.00 बजे, गंगापुर सिटी से 03.10 बजे, भरतपुर से 05.10 बजे, मथुरा से 07.35 बजे, मथुरा छावनी से 07.50 बजे, हाथरस सिटी 08.27 बजे, कासगंज से 09.50 बजे, फर्रुखाबाद से 11.30 बजे, कन्नौज से 13.05 बजे, बिल्हौर से 13.27 बजे प्रस्थान कर कानपुर अनवरगंज 15.35 बजे पहुंचेगी.

वापसी में 09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेण्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को कानपुर अनवरगंज से 18.25 बजे, बिल्हौर से 19.04 बजे, कन्नौज से 19.28 बजे, फर्रुखाबाद से 21.20 बजे, कासगंज से 23.00 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे तथा दूसरे दिन मथुरा छावनी से 01.00 बजे, मथुरा से 01.25 बजे, भरतपुर से 03.10 बजे, गंगापुर सिटी से 04.35 बजे, कोटा से 06.40 बजे, नागदा से 09.55 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, गोधरा से 13.35 बजे, बड़ोदरा से 14.50 बजे, सूरत से 16.30 बजे, बलसाड़ से 17.29 बजे, वापी से 17.54 बजे, बोरीवली 21.40 बजे प्रस्थान कर मुम्बई सेण्ट्रल 22.30 बजे पहुंचेगी.

इस गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा जीएसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे.