छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती दपूमरे,नागपुर रेलवे इंस्टिट्यूट मोतीबाग में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती दपूमरे,नागपुर रेलवे इंस्टिट्यूट मोतीबाग में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

19 फरवरी 2026 को रेलवे इंस्टिट्यूट, मोतीबाग में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में रेलवे इंस्टिट्यूट के पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर राजेश प्रसाद, सहायक कार्मिक अधिकारी उपाध्यक्ष,डी. एस. मीना, सचिव,वी. नागेश्वर राव,वी. के. शर्मा (सदस्य),रवि कुमार साहू,संजय धवले (वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/विद्युत),सचिन लांजेवार (OS) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उपस्थित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में शिवाजी महाराज के अद्वितीय साहस, शौर्य, कुशल नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हमें सत्य, न्याय, स्वाभिमान एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुटता, समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।