शादियों की फिजूलखर्ची पर केन्द्रित शार्ट फिल्म धंधा

फतेहपुर ,उत्तर प्रदेश।लखीमपुर खीरी के प्रसिद्ध लघुकथा सुरेश सौरभ की एक लघु कथा इन दिनों फेसबुक पर खूब वायरल हो रही है।सात लाख से अधिक व्यूस बटोरने वाली सुरेश सौरभ की वायरल लघुकथा ?धंधा? के कथानक से प्रभावित होकर जनपद फतेहपुर के निर्देशक / कवि शिव सिंह सागर इस पर शोर्ट फिल्म का निर्माण कर दिया। इस शोर्ट फिल्म को अर्पिता फिल्मस इंटरटेनमेंट ने निर्मित किया है। फिल्म में अभिनय एवं निर्देशन शिव सिंह सागर और उनकी पत्नी प्रियंका लोधी ने किया है। कहानी में शार्दी व पार्टी में आडंबर एवं फिजूलखर्ची को दिखाया गया है। लघुफिल्म ?धंधा? बीमारी को दावत दे रही मसालेदार सब्जी व केमिकल वाली पनीर से दूर रहने की नसीहत देती है।
जहां एक हलवाई का काम करने वाला व्यक्ति यह कहता है कि उसे अत्यधिक मसाले वाली सब्जियां वह केमिकल वाली पनीर नहीं खानी उसे तो घर की सूखी रोटीयां ही अच्छी हैं। बता दे कि सुरेश सौरभ लखीमपुर खीरी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार हैं। जिनकी लघुकथाओं पर इससे पूर्व भी अभिनेता, लेखक, निर्देशक शिव सिंह सागर ने लघु फिल्मों का निर्माण किया है जिनमें कबाड़ी, पापा पिस्तौल ला दो, आदि लघुकथाएं शामिल हैं। लघु फिल्म ?धंधा? अर्पिता फिल्म इंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगी।