सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी को किया गया सम्मानित

देवरिया। पशु चिकित्सालय देवरिया सदर के भवन में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ देवरिया द्वारा मंगलवार को नवागत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा श्रीनिवास प्रसाद एवं सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी सत्येंद्र बहादुर सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष शिवराम पति त्रिपाठी,उपाध्यक्ष निशाकान्त तिवारी एवं मंत्री पंकज शाही ने शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर उपरोक्त दोनों अतिथियों को सम्मानित किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा श्रीनिवास प्रसाद ने सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना किया एवं सभी पशुधन प्रसार अधिकारीगण को विभागीय योजनाओं में मनोयोग से कार्य करने के लिए कहा। सेवानिवृत्त सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने सभी को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। संघ के संरक्षक अशोक पांडे ने सभा को संचालित किया। आयोजन में सेवानिवृत्त रामरेखा प्रसाद,राकेश कुमार भारती,आर पी सिंह,राजनरायन चतुर्वेदी,कृष्णकांत तिवारी,अखिलेश्वर श्रीवास्तव,पियूष श्रीवास्तव,रामाशीष यादव,मनीष कुमार,विष्णु गौड़,अशोक कुमार,अभिषेक यादव,प्रियंका श्रीवास्तव,अर्पिता सिंह,छोटन सिंह,सतीश चंद्र चौहान,जितेन्द्र कुमार,शशांक शेखर शाही,वसीम आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।