कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम तेज: #प्रेस वार्ता_ 17 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की अपील,..."> कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम तेज: #प्रेस वार्ता_ 17 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की अपील,..."> कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम तेज: #प्रेस वार्ता_ 17 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की अपील,...">

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम तेज: #प्रेस वार्ता_ 17 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की अपील,विधानसभा घेराव का ऐलान

मनरेगा बचाओ "संग्राम"...

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम तेज: #प्रेस वार्ता_ 17 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की अपील,विधानसभा घेराव का ऐलान

#Hardoi
.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यूपीए-1 सरकार के समय लागू किया गया यह क़ानून ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका का आधार बना और पंचायत राज व्यवस्था को मज़बूती मिली। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार इस योजना को कमज़ोर करने का प्रयास कर रही है, जिसके विरोध में ?मनरेगा बचाओ संघर्ष? चलाया जा रहा है।

ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि मनरेगा करोड़ों ग़रीब परिवारों के लिए सहारा है और इसे कमज़ोर करने के प्रयासों का विरोध किया जाएगा। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि मज़दूरों से जुड़ी नीतियों के विरोध में पार्टी गांधीवादी तरीक़े से आंदोलन कर रही है। कांग्रेस के अनुसार 3 जनवरी से देशभर में अभियान चल रहा है, जिसमें अब तक हज़ारों चौपालों का आयोजन किया गया और 13 फ़रवरी को सभी 75 जनपदों में पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेस ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 17 फ़रवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय सहित ज़िला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने आम जनता,मज़दूरों और किसानों से इसमें शामिल होने की अपील की।

प्रेस वार्ता में राजेंद्र वर्मा,मोहन सिंह,मेहताब अहमद, अनूप दीक्षित और राहुल वर्मा मौजूद रहे।

#CongressParty #highlight