नागपुर मंडल में समपार फाटक संख्या 504 (गुदमा - गोंदिया )एवं 481 (बोरतलाव - दरेकसा) पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण हेतु आरएच गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूर्ण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में समपार फाटक संख्या 504 (गुदमा - गोंदिया )एवं 481 (बोरतलाव - दरेकसा) पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण हेतु आरएच गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूर्ण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा रेल एवं सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लेवल क्रॉसिंग संख्या 504 एवं 481 को समाप्त कर उनके स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए दोनों स्थानों पर आरएच (RH) गर्डर लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

समपार फाटक संख्या 504, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गुदमा - गोंदिया ब्लॉक सेक्शन में किमी 991/20 - 22 पर स्थित है। इस फाटक को समाप्त कर यहां लिमिटेड हाइट सबवे/आरयूबी निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरयूबी निर्माण के तहत आरएच गर्डर लॉन्चिंग का महत्वपूर्ण चरण निर्धारित समयावधि में सुरक्षित रूप से पूरा किया गया।

इसी प्रकार समपार फाटक संख्या 481, किमी 948/19-21, बोरतलाव ? दरेकसा ब्लॉक सेक्शन में स्थित है। इस फाटक को समाप्त करने के लिए स्वीकृत आरयूबी निर्माण कार्य के अंतर्गत यहां भी आरएच गर्डर लॉन्चिंग सफलतापूर्वक संपन्न की गई है। यह कार्य निर्धारित ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग विभाग की देखरेख में पूर्ण किया गया।

इन दोनों स्थलों पर गर्डर लॉन्चिंग पूर्ण होने से आरयूबी निर्माण कार्य को गति मिलेगी और आगामी चरणों को शीघ्रता से पूरा किया जा सकेगा। परियोजना पूर्ण होने के उपरांत फाटक बंद होने की समस्या समाप्त होगी, सड़क यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं की संभावनाओं में कमी आएगी तथा ट्रेनों का निर्बाध एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित होगा।

नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर इंजीनियरिंग विभाग एवं संबंधित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मंडल में ?शून्य समपार फाटक? लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे कार्यों से आमजन को सुरक्षित एवं बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।

नागपुर मंडल द्वारा जनहित एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के कार्य निरंतर जारी हैं।