पुलिस के इक़बाल को खुली चुनौती,दबंगों का तांडव—अधेड़ युवक उसकी पत्नी और बहू को सरेआम पीटा

पीड़ित को न्याय या सेटिंगबाजी का खेल...?

पुलिस के इक़बाल को खुली चुनौती,दबंगों का तांडव?अधेड़ युवक उसकी पत्नी और बहू को सरेआम पीटा

#हरदोई
.
जनपद में पिहानी कोतवाली क्षेत्र में दबंगई इस कदर बेलगाम हो चुकी है कि अपराधियों के हौसले बुलंद और कानून बेबस नजर आ रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर मजरा रैग़ाई निवासी पीड़ित मान सिंह पुत्र राम प्रसाद राठौर ने बताया कि खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा हैं। इसी के चलते विपक्षी रंजिश मान रहे,दिनांक 21 जनवरी 2025 को विपक्षी मुनीम उर्फ मुनेश्वर दयाल,चंद्रावती पत्नी मुनेश्वर,रेशमा,नीतू पुत्री मुनेश्वर आदि ने घर में घुसकर गाली-गलौज किया। पीड़ित द्वारा जब विरोध किया उक्त सभी मारपीट करने लगे,पीड़ित अधेड़ युवक की पत्नी और बहू बीच-बचाव के लिए आगे आई,तो उक्त दबंगों ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए उन पर भी लात-घूंसे बरसाए। पीड़ित अधेड़ युवक कई दिनों तक चलने फिरने के लायक नहीं रहा । 30 जनवरी 2025 को पीड़ित ने पिहानी कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी, अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। हैरानी की बात यह है न ही पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। मजबूरन पीड़ित ने प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया,एक्स रे में डॉक्टर ने पसली को टूटा हुआ बताया। पीड़ित ने पुनः 4 फरवरी को न्याय के लिए कोतवाली में लिखित तहरीर दी। कार्यवाही के बजाय पिहानी पुलिस ने सुलह का दबाव बनाया और धमकाया कहा कि अगर सुलह नहीं करोगे तो उल्टा तुम पर ही मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज देंगे। अधेड़ पीड़ित युवक न्याय के लिए दर दर भटकने पर मजबूर हैं।

सवाल यह है कि?
क्या पिहानी कोतवाली पुलिस दबंगों के आगे बेबस है?

क्या पीड़ितों को न्याय के लिए यूं ही दर-दर भटकना पड़ेगा?

जनता अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहती है।

#MYogiAdityanath #HardoiPolice #DMHardoi #hardoi #UPPolice