एसपी ने की जनसुनवाई,शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

एसपी ने की जनसुनवाई,शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

#Hardoi

जनपद पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, वहीं शेष प्रकरणों में संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा अधिकारियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए गए। पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसके लिए नियमित रूप से जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान किया जाता रहेगा।

#HardoiPolice #UPPolice