रेल मंत्री के लोकसभा में दिए गए भाषण का ट्रांसक्रिप्ट

रेल मंत्री के लोकसभा में दिए गए भाषण का ट्रांसक्रिप्ट

महाराष्ट्र में रेलवे के डेवलपमेंट के लिए बहुत ही विस्तृत तरीके से काम चल रहा है। साथ ही साथ महाराष्ट्र के लिए प्रधानमंत्री ने 23,926 करोड़ रुपए का बजट रेलवे का इस वर्ष के लिए आवंटन किया है, जो कि अगर यूपीए सरकार के समय से कंपैरिजन करें तो यूपीए सरकार के समय में मात्र एक हज़ार एक सौ करोड़ रुपए का बजट मिलता था। आज तेईस हज़ार नौ सौ छब्बीस करोड़ रुपए का बजट है और करीब करीब एक लाख पचास हज़ार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स महाराष्ट्र में चल रहे हैं। कई नए प्रोजेक्ट्स हाथ में लिए गए हैं, जो कि महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल क्षेत्रों को जोड़ते हैं, औद्योगिक नगरियों को जोड़ते हैं, साथ ही साथ जो बड़े एजुकेशन हब बने हैं, जो बड़े टेक्नोलॉजी के हब्स बने हैं, उनको भी जोड़ते हैं। पुणे की कैपेसिटी को डबल करने का काम अभी चल रहा है और भी महाराष्ट्र में कई स्टेशनों, कई शहरों के कैपेसिटी को दोगुना करने का तेजी से उसमें काम चल रहा है और अच्छी प्रोग्रेस है। बहुत डिटेल में जा रहे हैं। नासिक के कुंभ में किस तरह से कैपेसिटी बढ़े, लोगों का आना जाना सुगम हो सके, एक एक करके नासिक स्टेशन से पहले दो स्टेशन, नासिक स्टेशन के बाद में दो स्टेशन इन सब पर डिटेल में काम चल रहा है। अहिल्या नगर के लिए भी नए प्रोजेक्ट्स अभी चल रहे हैं। बहुत तेजी से काम महाराष्ट्र में चल रहा है।