रेलवे: डेगाना रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रेलवे: डेगाना रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में कार्मिक विभाग द्वारा ?मिशन 100? अभियान के अंतर्गत डेगाना रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मिशन 100 कैंप की शुरुआत जोधपुर मंडल में सर्वप्रथम डेगाना स्टेशन से की गई है।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 11 कर्मचारियों की शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 05 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं।

स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सक द्वारा 30 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की हाई आरबीएस (रक्त शर्करा) एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जांच के दौरान 10 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को पहली बार यह जानकारी मिली कि उन्हें हाई आरबीएस एवं उच्च रक्तचाप की समस्या है। चिकित्सक द्वारा सभी को संतुलित आहार, नियमित जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर का सफल संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी डी.एस. मीना कल्याण निरीक्षक हरिमोहन की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मंडल प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।