नागपुर मंडल नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नव स्थापित यूनिसेक्स पार्लर एवं महिला बुटीक का लोकार्पण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नव स्थापित यूनिसेक्स पार्लर एवं महिला बुटीक का लोकार्पण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह की अगुवाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नव स्थापित यूनिसेक्स पार्लर (पुरुष सैलून) एवं महिला बुटीक का विधिवत शुभाराम 01 फरवरी को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के लिए नागपुर मंडल प्रतिबद्ध है। स्टेशन परिसर में यूनिसेक्स पार्लर एवं महिला बुटीक जैसी सुविधाओं की उपलब्धता से यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों एवं दैनिक आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा प्राप्त होगी। इससे स्टेशन परिसर न केवल अधिक उपयोगी बनेगा बल्कि यात्रियों को एक आधुनिक स्टेशन का अनुभव भी मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की वाणिज्यिक सुविधाओं से स्टेशन परिसर की उपयोगिता बढ़ने के साथ-साथ यात्रियों को आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ होंगी, जिससे उनके समय की बचत होगी और यात्रा अनुभव अधिक सहज एवं सुविधाजनक बनेगा।

नव स्थापित यूनिसेक्स पार्लर में पुरुष एवं महिला दोनों यात्रियों के लिए आवश्यक ग्रूमिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि महिला बुटीक में महिलाओं की दैनिक जरूरतों से संबंधित वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। यह सुविधा विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा एवं स्टेशन परिसरों के विकास हेतु इसी प्रकार की नई एवं उपयोगी सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।