उत्तर प्रदेश फायर सर्विस करेगी होटल रेस्टोरेंट को चेक....,,,,

उत्तर प्रदेश डेस्क। उत्तर प्रदेश में अग्निशमन तथा आपात सेवा लगातार जनता की सेवा में तत्पर रहती है और कही आग की सूचना मिलती है तो तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रवाना किया जाता है अब आपको पता है शादी का सीजन शुरू हुए इसको देखते हुए स्कीम 05 के तहत 31 जनवरी से 05 फरवरी तक पूरे उत्तर प्रदेश में सभी होटल में अग्निशमन व्यवस्थाएं को चेक किया जा रहा है और साथ ही मॉक ड्रिल भी कराई जा रही है साथ ही उत्तर प्रदेश के डीआईजी फायर सर्विस सूर्यकांत त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने बताया कि सभी जिलों में होटल रेस्टोरेंट को चेक करने के निर्देश दिए गए है और साथ ही मॉक ड्रिल कराने को कहा गया है जिन होटल रेस्टोरेंट बिना फायर व्यवस्था के चल रहे है उनपर भी सात कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।और अगर बिना फायर व्यवस्था के कोई होटल या रेस्टोरेंट पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।