जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने होमगार्ड रमेश यादव को दी भावभीनी विदाई

सेवा में निष्ठा, विदाई में सम्मान

फतेहपुर: जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में तैनात होमगार्ड रमेश यादव (कंपनी नगर) शनिवार को अपनी गरिमामयी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने रमेश यादव को उनके निष्ठावान सेवाकाल के लिए सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।विदाई समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। मौके पर वरिष्ठ सहायक अमित पाल, पंकज कश्यप, निरंजन लाल सहित कैंप कार्यालय के समस्त कर्मचारी और होमगार्ड विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने रमेश यादव के मिलनसार और सहयोगी स्वभाव की प्रशंसा की और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया।रमेश यादव ने सेवा काल में समर्पण और अनुशासन के उत्कृष्ट उदाहरण पेश किए, जिससे कार्यालय और होमगार्ड विभाग में उनकी गहरी छवि बन गई।