स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्रों ने किया प्रतिभाग

हथगाम।डिवाइन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी फतेहपुर व श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान हथगाम के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती सुमित्रा देवी जूनियर हाई स्कूल रामचंद्रपुर हथगाम में किया गया। जिसमें लक्ष्मी देवी कक्षा सात ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा लक्ष्मी देवी कक्षा आठ द्वितीय स्थान प्रियंका देवी कक्षा आठ तृतीय स्थान नैंसी देवी कक्षा सात सांत्वना पुरस्कार चंद्रमुखी गौतम कक्षा सात सांत्वना पुरस्कार बबलू कुमार कक्षा आठ सांत्वना पुरस्कार रश्मि देवी कक्षा छह सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित संस्थान के संरक्षक बाबू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। प्रतिभागी छात्रों में उत्तीर्ण हुए छात्रों को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र व मेडल पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक छत्रपाल ने संस्थान के प्रयास के लिए बधाई दी और साथ ही कहा ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं साथ ही आपको बताते चलें श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए ढेरों उपयोगी बातें और साथ-साथ अपनी कुछ कविताएं भी सुनाई। परीक्षा प्रभारी के रूप में संस्था के सचिव राहुल राजपूत व कोषाध्यक्ष श्रीकांत साहू ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्रतियोगिता में सौ से भी अधिक बच्चों ने प्रतिभा किया। इस मौके पर विद्यालय संचालक आनंद राय ,प्रधानाचार्य जगदीश आर्य सहित उमेश कुमार यादव, जयकरन यादव सहित पूरा शिक्षक स्टॉप मौजूद रहा।