प्रयागराज मंडल में जनवरी,2026 में 63 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज मंडल में जनवरी,2026 में 63 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे, से 30 जनवरी को 63 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए । इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से अवनीश तिवारी, लोको पायलट/कानपुर ;दिनेश कुमार, लोको पायलट/प्रयागराज ;राज कुमार यादव लोको पायलट/कानपुर ;रमा शंकर सिंह , लोको पायलट /कानपुर ;सुदेश कुमार, लोको पायलट/कानपुर;विनोद द्विवेदी, लोको पायलट/कानपुर ;राजू टेकनीशियन II/ प्रयागराज ;पूनम श्रीवास्तव , टेलीकॉम कम वीसीओ सुपरिंटेंडेंट / प्रयागराज ;योगेन्द्र कुमार मुख्य वाणिज्य निरीक्षक /अलीगढ को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग 30,64,48,096/- रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।प्रयागराज मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य दीपक कुमार द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र सौंपा गया एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की |

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गईI कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।