दुर्ग–नागपुर रेल खंड पर धनौली–सालेकसा स्टेशनों के बीच मानव समपार फाटक संख्या 491 का स्थायी रूप से बंद

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग नागपुर रेल खंड पर धनौली सालेकसा स्टेशनों के बीच स्थित मानव समपार फाटक संख्या 491 (कि.मी. 968/12-14) को आम जनता की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से दिनांक 07.02.2026 को प्रातः 06:00 बजे से स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।

उक्त लेवल क्रॉसिंग के स्थायी समापन के पश्चात इस मार्ग से होकर गुजरने वाला समस्त प्रकार का सड़क यातायात स्थायी रूप से बंद रहेगा। सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए समपार फाटक के समीप ही नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। अब सभी वाहन चालक एवं पैदल यात्री उक्त आरओबी के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपनी यात्रा के दौरान इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्ग अर्थात नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह कदम रेल एवं सड़क यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने, दुर्घटनाओं की संभावना को समाप्त करने तथा क्षेत्र में निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।