साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 मई तक फिरोजपुर तक ही चलेगी

साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 मई तक फिरोजपुर तक ही चलेगी

भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन ट्रेन की रद्दीकरण अवधि भी बढ़ाई

जोधपुर। रेलवे द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे से जम्मूतवी की ओर संचालित होने वाली दो जोड़ी ट्रेनों के रद्दीकरण एवं आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार किया गया है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द/आंशिक रूप से रद्द किया गया था उसकी अवधि अब आगे बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 19107,भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन अब 31 मई तक रद्द रहेगी वहीं ट्रेन संख्या 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस अब 1 जून तक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस जो 30 मई तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह केवल फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 19224 जम्मूतवी-साबरमती ट्रेन 1 जून तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।