श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर रेल खंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान: बिना टिकट यात्रा करने वाले पर कार्यवाही! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल,,,,,,,....

जम्मू,उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में खराब मौसम व बर्फबारी के कारण हवाई व सड़क यातायात प्रभावित होने से, रेलवे में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर रेल खंड पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल के नेतृत्व में गठित टीमों व रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए,27 और 28 जनवरी को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य कटरा - श्रीनगर रेल खंड पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, राजस्व रिसाव को रोकने और बिना टिकट यात्रा करने यात्रियों पर कार्यवाही करने हेतु चलाया गया।

इस टिकट चेकिंग अभियान के तहत, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, ने जम्मू ने विशेष रणनीति तैयार करते हुए, तथा 27 और 28 जनवरी को सड़क व हवाई मार्ग प्रभावित होने कारण व कटरा से श्रीनगर रेल खंड पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर, सभी रेलवे स्टेशन जिसमें कटरा, संगलदान, बनिहाल, श्रीनगर, बड़गाम रेलवे स्टेशनों के सभी प्रवेश -निकास द्वारों पर टिकट चेकिंग स्टाफ की तैनाती की गई, साथ ही अप व डाउन साइड की ट्रेनों को विशेष रूप से चैक किया गया। ताकि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्यवाही के साथ रेलवे आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके। इस दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा कश्मीर में फंसे यात्रियों की सहायता के साथ साथ वैद्य टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद की गई।मामलों पर नजर डालें, तो 27 और 28 जनवरी को चलाए गए, टिकट चेकिंग अभियान में कुल 316 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्यवाही करते हुए, लगभग 4.15 लाख रुपये का जुर्माना प्रभारित किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने चलाए गए, टिकट चेकिंग अभियान पर बताया, " कि यह चैकिंग अभियान खराब मौसम व यात्रियों की भीड़ को देखते हुए, चलाया गया। जिससे, कि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर व आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके और भीड का फायदा उठाते हुए, बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर विशेष कार्यवाही के तहत जुर्माना प्रभारित किया जा सके। ऐसी विषम परिस्थिति में, जब सड़क व अन्य मार्ग प्रभावित होते हैं, तो रेल मार्ग ही यात्रियों के लिए विश्वास का प्रतीक बन जाता हैं। उसी दौरान वैद्य टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा न, इस तरह के विशेष टिकट चेकिंग अभियान समय-समय चलाए जाते हैं, और यात्रियों को जागरूक भी किया जाता हैं, कि वह रेलवे नियमों का पालन करते हुए, अपनी उपयुक्त टिकट के साथ यात्रा करें।"