श्री माता वैष्णो देवी कटरा व श्रीनगर के बीच विशेष आरक्षित ट्रेन का संचालन! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल,,,,,,,,,,,

जम्मू,उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में हाल ही में हुए खराब मौसम और बर्फबारी को देखते हुए, हवाई व सड़क यातायात प्रभावित रहा। जिसके कारण 27 और 28 को विशेष आरक्षित ट्रेनों का संचालन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक किया गया था। एक बार फिर कश्मीर घुमने आए पर्यटकों व यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हुए,31 जनवरी को विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04629/04630 का श्री माता वैष्णो देवी कटरा -श्रीनगर-कटरा के बीच संचालन किया जा रहा हैं।

विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04629/04630 की समय सारिणी।

विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04629 सुबह 10.30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होकर दोपहर में 13.30 बजे श्रीनगर पहुंचेगी साथ ही मार्ग में बनिहाल रेलवे स्टेशन पर रूकेगी।

वापसी में यह विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04630 उसी दिन दोपहर में 3 बजे श्रीनगर से रवाना होकर, शाम को 6 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। मार्ग में ठहराव यथावत रहेंगे।

इस विशेष आरक्षित ट्रेन के संचालन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया, " कि इस विशेष आरक्षित ट्रेन का संचालन फिर एक बार यात्रियों की मांग तथा सड़क व हवाई मार्ग प्रभावित होने से 31 जनवरी को किया जा रहा हैं, इससे पहले 27 और 28 जनवरी को विशेष ट्रेन का संचालन किया गया, जिसमें यह विशेष ट्रेन 100 प्रतिशत से अधिक की ऑक्युपेंसी के साथ संचालित रहीं हैं। जम्मू मंडल में समय समय पर चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनें कश्मीर आए, यात्रियों व पर्यटकों के मन में रेलवे के प्रति विश्वास बढ़ाती जा रही हैं। यात्रियों से अनुरोध हैं, यात्रियों से अनुरोध हैं, कि इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाएं और अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, डायल 139 या NTES से ले सकते हैं।

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल