बसंत पंचमी व अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम

बसंत पंचमी व अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनांक 23.01.2026 (शुक्रवार) को के इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च, मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ में बसंत पंचमी व अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय के शिप्रा हॉल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर दिनेश पांडे, प्रोफेसर दीपशिखा सक्सेना, प्रोफेसर अशोक कुमार उपाध्याय , डॉ. यतेन्द्र पाल गौड़, डॉ. अनुराधा यादव, डॉ. संजय पाल, , डॉ. भारतेंदु सिंह चौहान, मिस दीपिका गुप्ता, डॉ. प्रीति पंकज गुप्ता, डॉ. राम कुमार पाठक, डॉ. तारिक अनवर, डॉ. मोहम्मद फ़ैज़ान, डॉ. हृतेश यादव, डॉ. शगुफ्ता परवीन, डॉ. सुजीत कुमार एवं एंजिला फ़ातिमा मिर्ज़ा सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता प्रोफेसर दिनेश पांडेय जी ने अपने उद्बोधन में बसंत पंचमी के महत्व तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के संदर्भ में शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति पर अपने विचार साझा किए। आई ई आर की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर दीपशिखा सक्सेना ने भीअंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवसके महत्त्व व शिक्षा के आयाम को छात्रों के साथ साझा किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कविता शर्मा व मिस भावना राज के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन कु. काम्या व सुभांकित मिश्रा ने किया । कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने पूरे वातावरण को ज्ञान, संस्कृति और उल्लास से भर दिया। छात्रों की प्रस्तुतियों ने उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना को उजागर किया। कार्यक्रम अत्यंत सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणास्पद रहा। अंत में सभी ने माँ सरस्वती से ज्ञान, विवेक एवं सद्बुद्धि की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।