बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट ने 150 बालिकाओं किया सम्मानित .

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट ने 150 बालिकाओं किया सम्मानित


कार्यक्रम में बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर दी रंगारंग प्रस्तुति


जवाली.डिगाई गांव बस स्टैंड पर स्थित श्री बायोसा माताजी मंदिर परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट, पाली (राजस्थान) शाखा डिगाई द्वारा आयोजित बालिका सम्मान एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
वही ट्रस्ट के अध्यक्ष चतराराम महादेव प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सिल्वर मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिससे बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़े और वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें। सभी बालिकाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। यह समारोह बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता को समर्पित रहा। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित ढारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग मे बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। साथ ही उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
समाजसेवी वैनाराम परमार चांगवा ने बालिका पढेगी तो दो घरों को रोशन करगी। बालिकाओं को शिक्षित होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। अन्य वक्ताओं ने बेटियों को आगे बढ़ाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।

यह भी रहे मौजूद

इस मौके पर खौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह बालराई, समाजसेवी घेवरचद घांची खुनी गुंडा, चैनसिंह गुंन्दोज, पत्रकार अरविंद गोयल खौड़, चतराराम महादेव प्रजापत, अशोक कुमार कुमावत, पारस पंवार, सायरनीर जोधा, दिलीप आदरा, तुषार थानवी, मीडिया प्रभारी अजय जैन जवाली, रीकू वैष्णव, डिंपल सीरवी, गोमती सोलंकी, जसौदा प्रजापत समेत बड़ी संख्या में बालिकाएं व ग्रामीण मोजूद रहे।