होनहार बेटी उलूम फातिमा ने ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम किया पास शहरवासियों ने किया सम्मान

हिडौन। ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम पास करने पर आज हिण्डौन शहर की होनहार बेटी उलूम फातिमा का सम्मान किया गया।शिक्षाविद अतीक अहमद ने बताया कि रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीश अहमद बादशाह की सुपुत्री उलूम फातिमा ने ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा पास करते हुए हिंडौन सिटी की पहली मुस्लिम महिला वकील बनने का गौरव प्राप्त किया है।आज 9 जनवरी शुक्रवार को पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में एडवोकेट उलूम फातिमा का माला और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर पूर्व सभापति नफीस ने कहा कि हिंडौन की होनहार बेटी उलूम फातिमा ने ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम पास करके हिंडौन सिटी की बेटियों के लिए करियर के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है।इस अवसर पर डॉक्टर अरबाज खान, शिक्षाविद अतीक अहमद, रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद, अख्तर भाई, सॉफ्टबॉल के नेशनल प्लेयर अदीब, अरमान क़मर, दुआ फातिमा, ज़ारून खाना, एनिश खान, मुआज़ रईस, माहताब आलम, अमन खान आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिठाई खिलाकर और पटाखों की आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।