खुर्रमपुर सहकारी समिति प्रशासक ने ठंड शीतलहर से बचाव के लिए अपने आवास पर जरूरत मंदों को कंबल वितरित किए

ऊंचाहार,रायबरेली।सोमवार को खुर्रमपुर सहकारी समिति प्रशासक शैलेन्द्र सिंह चौहान उर्फ कुल्ला काका ने अपने निवास स्थान मनीरामपुर में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया।जिसमें ग्रामसभा के बुजुर्ग,विकलांग,विधवा महिलाओं को कंबल वितरित कर ठंड शीतलहर से राहत दिलाने का प्रयास किया है।गौरतलब हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्दियों के मौसम में शैलेन्द्र सिंह उर्फ कुल्ला काका उनकी माता श्रीमती पुष्पा सिंह पूर्व प्रधान ग्रामसभा गोपाल पुर उद्धवन के ग्राम सभा वासियों को कंबल प्रदान कर समाज सेवा में सहभागिता निभाई है।पूर्व प्रधान श्रीमती पुष्पा सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम सभा के जरूरत मंदों को ठंड शीतलहर से राहत के लिए प्रयास किया है।वही खुर्रमपुर सहकारी समिति प्रशासक शैलेन्द्र सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि ग्राम सभा वासियों के लिए सदैव तत्पर रहा हूं,ठंडी हो या गर्मी ग्रामसभा के लोगों की मदद में आगे रहकर सेवा किया है।अपने पूर्वजों के दिए हुए संस्कार और सेवाभाव की आगे बढ़ा रहा हूं।हर स्थिति परिस्थित में लोगों के लिए खड़ा रहता हूं।जितना हो सकता है उतना उस व्यक्ति मदद करता हूं। इस मौके पर दयाराम जोशी,त्रिवेणी बहादुर सिंह,सुक्खू पटेल,संत राम,रेखा मौर्य,देशराज, इंद्रजीत,संतोष,राबिया, राशिद,गोलू,छेदी, हरिश्चंद्र सहित लगभग दो सैकड़ा लोग मौजूद रहे।